लखनऊ: विगत दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में चली तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है।सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।लेकिन आज मंगलवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है| पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से गेहूं के दाने काले होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। पिछले दिनों आई आंधी से कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे आपूर्ति प्रभावित रही। जलभराव से भी लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पूर्वी उप्र की तराई में बारिश की सम्भावना जताई है|
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार 18 अप्रैल से तराई के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। शनिवार 19 अप्रैल और रविवार 20 अप्रैल को इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है| प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 20 अप्रैल को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
बादलो की आवाजाही के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बारिश की सम्भावना

