फर्रूखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा तहसील कायमगंज के बाढ़ से प्रभावित होने बाले चौराहर, ढाईघाट व अजीजाबाद फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से वार्ता की व बाढ़ से होने वाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की| सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये। तहसीलदार को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ प्रभावित गांवों का डीएम-एसपी नें किया दौरा



