बाढ़ से त्राहिमाम: डीएम नें बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया| इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के हाल जान उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया| इसके साथ ही सभी बाढ पीड़ितों को समुचित व्यवस्था करानें के निर्देश जिम्मेदारों को दिये|
डीएम नें कायमगंज तहसील के कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर पहुँचकर अहिवरन नगला व धीमन नगला गाँव के 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को नि:शुल्क बाढ़ राहत सामिग्री वितरित की व 750 पैकेट पका भोजन वितरित किया, बाढ़ पीड़ितों के लिये लगाये गये मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कंपिल काशीराम कालोनी पहुँचकर वहाँ रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पका हुआ भोजन वितरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज,तहसीलदार कायमगंज, अधिशासी अभियंता सिचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार कायमगंज, खंड विकास अधिकारी कायमगंज आदि मौजूद रहे।