बाढ़ में जिंदगानी, हर तरफ पानी-पानी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा-रामगंगा में लगातार बाढ़ का सितम जारी है| गंगा जहाँ खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर तो रामगंगा खतरे के निशान महज 05 सेमी दूर रह गयीं हैं | जिससे दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है|
जनपद में लगभग 120 गाँव से अधिक बाढ़ प्रभावित हैं| जहाँ पानी घरों में घुसा है| लोग सूखी जमीन पर पैर रखनें को तरस रहें हैं| गंगा का जलस्तर 137.50 मीटरलोहिया सेतु पांचाल घाट से दर्ज किया गया| जो खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर है | वहीं रामगंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे 137.05 मीटर दर्ज किया गया| गंगा नदी में नरौरा बाढ़ से 181902 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में खो बैराज से 18570, हरेली बैराज से 333 क्युसेक, रामनगर बैराज से 13380 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| गंगा में पानी बढ़ने से सैलाब थाना राजेपुर के भीतर दाखिल हुआ है, वहीं रामगंगा से उफान में कड़क्का बाढ़ के निकट सैलाब आ गया है| जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल है|