बाढ़ पीड़ितों को वितरित की 26 प्रकार की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में उबाल के चलते पानी ही पानी नजर आ रहा है| तहसील सदर के आधा दर्जन गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं| लिहाजा जिला प्रशासन उन तक आवश्यक सुबिधाओं को पंहुचा रहा है| लिहाजा बाढ़ पीड़ितों को 26 प्रकार की राहत सामग्री वितरित की गयी|
तहसील सदर के कटरी शिकारपुर, कटरी गंगपुर, कटरी भीमपुर, कटरी धर्मपुर, कटरी बिलाबलपुर व कटरी कुबेरपुर बाढ़ प्रभावित है| सोमवार को तहसील सदर सनी कनौजिया व कानून-गो अजीत द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित गाँव कटरी शिकारपुर पंहुचे| जहाँ 550 ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर हाल-चाल लिये|
26 प्रकार की राहत सामग्री का किया वितरण
इस वर्ष की बाढ़ राहत किट में विविध सामग्री शामिल है। इसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो भुना चना और 1 किलो नमक है। साथ ही 1 लीटर रिफाइंड तेल, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 किलो चीनी, एक मग भी दिया गया है। किट में 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, मोमबत्ती और माचिस का एक-एक पैकेट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, 20 पीस सेनेटरी पैड, 20 पीस डिस्पोजेबल बैग और 100 एमएल डिटॉल या सावलान भी दिया गया है। राहत सामग्री में 1 मीटर सूती कपड़ा, एक तौलिया, 10 किलोग्राम आलू, 18 लीटर की ढक्कन वाली बाल्टी और ढाई किलो लइयाँ भी शामिल है।