फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा व रामगंगा में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मच गयी है| बाढ़ का पानी विधुत उपकेंद्र में घुस जानें से थाना व सीएचसी सहित 300 गांवों की सप्लाई बंद कर दी गयी है| जिससे अब अमृतपुर,राजेपुर को रात अँधेरे में ही काटनी होगी| ग्रामीणों को सर्वाधिक समस्या मोबाइल चार्ज करनें को लेकर होगी|
दरअसल राजेपुर में 33/11 केवीए का उपकेद्र में यार्ड के भीतर 5 एमवीए के पावर परिवर्तक की प्लिंथ तक व कंट्रोल रूम के भीतर बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है| लिहाजा सुरक्षा को देखते हुए उपकेंद्र की सम्पूर्ण सप्लाई बंद कर दी गयी है| जिससे तहसील अमृतपुर, थाना अमृतपुर व राजेपुर,पीएचसी अमृतपुर व सीएचसी राजेपुर के साथ ही व्लाक राजेपुर सहित कुल 300 गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से काट दी गयी|
उपकेंद्र में साँपों का बसेरा
राजेपुर विद्युत उपकेद्र पर बाढ़ का पानी दाखिल होनें से सांपअपने बिलों से बाहर आ गये हैं| सांप उपकेन्द्रों के उपकरणों पर चढ़े नजर आये| जिससे बिद्युत कर्मी दहशत में रहे| अवर अभियंता हरिओम कुमार नें बताया कि बाढ़ का पानी उपकेंद्र में आनें से उपकेंद्र को पूर्ण रूप से अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है| जिससे लगभग 300 गाँव की सप्लाई बाधित है|
बाढ़ का पानी उपकेंद्र में घुसा,तहसील, थाना व सीएचसी सहित 300 गांवों की बिजली गुल



