फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक पेंड से टकरनें से तीन युवक घायल हो गये| सभी घायलों को सीएचसी बरौन लाया गया, जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों घायलों को उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| 
थाना मऊदरवाजा के ग्राम चमन नगरिया बरौन निवासी 40 वर्षीय अनुज पुत्र महिमा चरण अपने साथी 22 वर्षीय जीतन पुत्र ओमकार व 30 वर्षीय अंकित पुत्र वीरेंद्र निवासी चमन नगरिया के साथ बाइक से फर्रुखाबाद की तरफ जा रहा था| मऊदरवाजा के रसीदपुर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी| जिससे तीनों घायल हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया, जहाँ अनुज को मृत घोषित कर दिया गया| दोनों घायलों को सीएससी बोरौन से डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।
बाइक पेंड से टकरानें एक की मौत, दो घायल



