बाइकों की भिड़न्त में दो घायल

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग ठंडी कुइयां के निकट दो बाइकों की भिड़न्त में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। accident- neetuघायलों का स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया गया।

कायमगंज निवासी नितिन कुमार पुत्र दिनेश चन्द्र शाक्य अपनी पत्नी नीतू कुमारी, तीन वर्षीय पुत्र वंश साले हनी को अपनी बाइक पर बिठाकर किसी काम से फर्रुखाबाद आये थे। फर्रुखाबाद से वापस कायमगंज जाते समय ठंडी कुइयां के निकट उनकी अपाचे बाइक संख्या यूपी 76जे/5912 भरगैन निवासी मुशर्रफ पुत्र अवरार की पल्सर बाइक संख्या यूपी 82/पी 7523 से भिड़ गयी। दोनो बाइकों पर सवार लोग दूर जा गिरे। मुशर्रफ बुरी तरीके से घायल हो गये। बाइक पर पीछे बैठे उनके भतीजे ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नीतू घायल हो गयी। जिसका स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]