बाइकों की भिडंत में फाइनेंसर की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाइकों की आमनें-सामने की भिंडत में बाइक सबार फाइनेंसर गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ चिकित्सक नें परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया|
थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी 27 वर्षीय प्रणव मिश्रा पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा अपनी बाइक से फर्रुखाबाद आ रहा था | थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ चौराहे के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिडंत हो गयी| जिसमे प्रवण सिर में चोट आनें से गंभीर रूप से घायल हो गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| जिसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी राजेपुर लाया गया जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया में उसे डा.नीरज वर्मा नें मृत घोषित कर दिया गया| मृतक प्रणव दो बहनों में अकेला भाई था, वह राजपुर स्थित एक बाइक शोरुम में फाइनेंसर का कार्य करता था| मृतक की माँ रेशम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दूसरा बाइक सबार 20 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र सर्वेश निवासी कुतलुपुर घायल हो गया| नेत्रपाल को सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष नवींन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिली है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad