फर्रुखाबाद: वत्सला अग्रवाल के चुनाव प्रचार की कमान अब पूरी तौर से बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने संभाल ली है| बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश गौतम समेत कई बसपा पदाधिकारियो ने मनोज अग्रवाल को साथ लेकर फतेहगढ़ की बाजार और भूसमंडी में घर घर वोट मांगे|
इस चुनाव में कौन किसके साथ है इस पर बहुत कुछ कहना मुश्किल है| सपाई सुनील यादव मनोज अग्रवाल के साथं घूम रहे हैं तो कांग्रेसी अल्लादीन और बसपाई ब्रम्हाशरण दयमंती सिंह के लिए वोट मांग रहे है| कई हाथीवाले वाले रिक्शे की सवारी कर रहे हैं तो कई भाजपाई मनोज और दयमंती के साथ है| पूरा चुनाव भानुमती के पिटारे सा लगता है| किसकी निष्ठां किसके साथ है और वोट कौन कहाँ करेगा अभी बहुत मुश्किल है कहना| जे एन आई के कराये गए के सर्वेक्षण में कई बड़े बड़े चेहरे नागफ़ास डाले हैं| अलबत्ता जे एन आई ये भरोसा दिलाता है की किसी भी कीमत पर जे एन आई के सर्वेक्षण में भाग लेने वालों के नमो का खुलासा नहीं होगा| ये चुनाव है चाहे जहाँ रहो चाहे जो करो| अपनी बाला से| कई बसपाई नेता जो ठेकेदार भी हैं दयमंती या भाजपा को भी लड़ा रहे है| बात चौकाने वाली है मगर नतीजे जब खुले तब यकीन कर लेना|
एक नजर मनोज अग्रवाल के फतेहगढ़ में हुए जोरदार स्वागत और आशीर्वाद पर-












