बर्लिन में गिरिजा व्यास के साथ हुई लूटपाट

नई दिल्ली। भूतपूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास के साथ दुखद हादसा हुआ है। बर्लिन से भारत लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंची गिरिजा व्यास से एयरपोर्ट पर कुछ लुटेरों ने उनका पर्स छीन लिया। जिसेक बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। इस चक्कर में गिरिजा व्यास की फ्लाइट भी छूट गयी।

आपको बता दें कि इंटरनेशनल सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंची गिरिजा व्यास को आज भारत लौटना था। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक गिरिजा का पर्स दो युवकों ने लूटा है।

जो पर्स उनका चोरी हुआ है उसमें पैसे, पासपोर्ट, हवाई टिकट, दो मोबाइल फोन है। घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।