बड़ी खबर: काली नदी में डूबने से अग्निवीर सहित दो की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) काली नदी में अग्निवीर व उसके साथी डूब गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश करायी| काफी देर की मसक्कत के बाद दोनों को पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिये | परिजनों में चीत्कार मच गयी|
जनपद मैनपुरी के एलाऊ माझगाँव निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र पुत्र बंशीलाल के घर भागवत कथा का आयोजन किया गया था| जिसका समापन होनें के बाद ट्रैक्टर ट्राली पर सबार होकर जितेन्द्र उसके परिजन और ग्रामीण जनपद की सीमा पर काली नदी में भागवत की पूजा सामग्री काली नदी में बिसर्जन करनें पंहुचे| जितेन्द्र के साथ में ही उसका दोस्त 23 वर्षीय अंशुल पुत्र जगत पाल निवासी मोहननगला एटा भी साथ था| अंशुल बीते चार महीनें पूर्व ही अग्निवीर में भर्ती हुआ था| उसकी जम्मू कश्मीर में प्रशिक्षण चल रहा था| काली नदी में पंहुचनें के बाद जितेद्र व अंशुल नदी में अचानक डूब गये| जिससे चीखपुकार मच गयी| सूचना पर जनपद मैनपुरी के बेबर थाना की पुलिस व कोतवाली मोहम्मदाबाद से अपराध निरीक्षक लक्ष्मी नारायण, मदनपुर चौकी प्रभारी रमेश चन्द्र आदि भी मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों की मदद से दोनों दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया| परिजन निजी वाहन से शव लेकर पंहुचे| मृतक अंशुल की माँ गीता देवी, जितेन्द्र की माँ रामश्री व पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जनपद मैनपुरी के बेबर थानाध्यक्ष नें जेएनआई न्यूज को बताया कि दोनों की मौत हो गयी है| दोनों के शवों का पुलिस पंचनामा की कार्यवाही कर रही है|