फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर/नगर संवाददाता) कार अनियंत्रित होकर पेंड से टकराकर खड्ड में चली गयी| जिससे कार पे परखच्चे उड़ गये| कार सबार वार्ड बॉय के पुत्र सहित पांच घायल हो गये| सभी को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में वार्ड बॉय के पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि चार घायलों को भर्ती किया गया| जिसमे से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें रिफर कर दिया गया| 
थाना राजेपुर के ग्राम वीरपुर हरिहरपुर निवासी 21 वर्षीय मोनू पुत्र राजेश अपने साथी 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र सतेन्द्र सिंह, 18 वर्षीय अंकुर पुत्र सुनील सिंह, 21 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश, राजेपुर कस्बा निवासी 20 वर्षीय उमंग गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता के साथ अपनी कार से शिमला जानें के लिए घर से निकले थे| रात में होटल में खाना खानें के बाद पांचो दोस्त रवाना हुए| मिली जानकारी के मुताबिक लगभग आधी रात को कार में ट्रक का कट लगनें से अमृतपुर तिवारी कोल्ड के निकट अनियंत्रित हो गयी| अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गयी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये| कार में बैठे पांचो दोस्त गंभीर रूप से 
घायल हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस नें सभी को पहले 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में पंहुचाया, जहाँ हालत गंभीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें मोनू को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु पुत्र मुकेश व उमंग को रिफर कर दिया गया| मृतक मोनू की माँ ममता व भाई सोनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के पिता राजेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में वार्ड बॉय हैं|
बड़ी खबर: अनियंत्रित कार पेंड से टकरायी, वार्ड बॉय के पुत्र की मौत, चार गम्भीर



