फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संगठन मंत्री संजय सिंह राणा और सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के बीच फोन पर हुई कथित अभद्रता के बाद विवाद गहरा गया है। संगठन मंत्री ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान विधायक ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज भी
की। इस घटना से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ता रविवार को चौक चौराहे पर एकत्र हुए व सदर विधायक का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पुतला दहन शहर कोतवाल राजीव पांडेय की मौजूदगी में किया गया। एबीवीपी नेताओं ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। संगठन मंत्री
संजय सिंह राणा ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी लिखित रूप से माफी नहीं मांगते, तो एबीवीपी पूरे जिले में उनके खिलाफ “शव यात्रा” निकालकर व्यापक आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रांशु सक्सेना, शिवम कुशवाहा, अनिल प्रताप, यश दुबे, दीपक कुमार, उत्कर्ष, उत्कर्ष शुक्ला, अभिषेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे| विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें बताया की उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है, जानकारी की जायेगी



