‘फैम’ व्यापार मंडल की रेलवे रोड़ निर्माण ना होनें पर धरना प्रदर्शन की घोषणा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे रोड़ निर्माण का इंतजार करते हुए चार साल यानी लगभग 1400 दिन गुजर गये, लेकिन रेलवे रोड़ का निर्माण केबल कागजों में ही चला| सड़क पर चार कदम भी कार्य नें प्रगति नही की| जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आदर्श सड़क की जगह रेलवे रोड़ हास्य का विषय बनी हुई है| अब रेलवे रोड़ के निर्माण के लिए आन्दोलन करनें के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल नें कमर कसी है|
संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता के अस्पताल बढ़पुर में व्यापार मंडल की पत्रकार वार्ता हुई| जिसमे प्रदेश मंत्री ने कहा कि शहर की प्रमुख रेलवे रोड़ का ना बनना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का परिचय देती है| व्यापार मंडल इसके लिए शांति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन चौक पर 26 जुलाई से करेगा| रेलवे रोड़ निर्माण के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है|, डीएम, ईओ और अन्य अधिकारियों से लगातार शिकायतें की गयी लेकिन कोई लाभ नही हुआ| लिहाजा अब व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन को बाध्य है| व्यापारियों का सड़क को लेकर करोड़ो का नुकसान हुआ है| इस समय मीडिया सत्य परख खबरे छापे तो उस पर कोई कार्यवाही नही होती है|
जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि संगठन धरना देगा| यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन तक आन्दोलन को ले जाया जायेगा, लेकिन अब व्यापारियों के प्रति जिम्मेदारों की उदासीनता नही चलेगी| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि रेलवे रोड़ को आदर्श सड़क बनाने के लिए लापरवाही का जो आदर्श पेश किया गया वह जग जाहिर है| अब व्यापारियों की लड़ाई आर-पार की होगी| रेलवे रोड़ निर्माण शुरू होनें तक आंदोलन जारी रहेगा| इस दौरान मनोज दीक्षित, गोपाल राठौर, अभिषेक वाजेपयी, दीपू सिंधी, अजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता व अजय वर्मा आदि रहे|