फेसबुक से पागलपन तक! दीपक के साथ रहने के दबाब में नेहा नें किया था आत्मदाह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया आज लोगों की जरूरत का अहम हिस्सा है, लेकिन जितना सोशल मीडिया लोकप्रिय हुआ है उतना ही घातक भी है| सोशल मीडिया कभी-कभी हमारे जीवन में जहर घोलने का काम करती है| ताजा मामला थाना जहानगंज का है, जिसमे बीते चार साल पूर्व फेसबुक के माध्यम से बात और फिर एक तरफा प्यार में मामला बदला और महिला को आखिर दबाब में आकर आत्महत्या करनी पड़ी| पुलिस नें आखिर आरोपी को गिरफ्तार किया है| लेकिन घटना ने जाने-अनजाने में हमे काफी कुछ सिखाया भी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झिझुकी निवासी शिक्षामित्र बलराम सिंह नें पुलिस को तहरीर दी, बलराम सिंह ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री 33 वर्षीय पुत्री निशा सिंह का विवाह 11 जुलाई 2013 को मोहम्मदाबाद के मुरहास के जल्लापुर निवासी अमित चौहान के साथ हुआ था| अमित सिंह दिल्ली में नौकरी करता है| निशा सिंह चौरासी में अपने 11 वर्षीय पुत्र रूद्र व 8 वर्षीय शौर्य सिंह को किराये का मकान लेकर पढ़ा रही है| बलराम सिंह के अनुसार निशा अपने दोनों पुत्रों को घर पर छोड़कर दवा लेन की कहकर 6 सितम्बर को स्कूटी से घर से अस्पताल आने के लिए निकली थी| लेकिन दवा लेने की जगह वह गंभीर रूप से झुलसी हुई दरियागंज निवासी डॉ. धीरेन्द्र सिंह चौहान के अस्पताल में पंहुची| डॉ. धीरेन्द्र सिंह नें झुलसी निशा के पिता बलराम सिंह को फोन पर सूचना दी| जहाँ से बलराम उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, लोहिया अस्पताल से हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया| परिजन उसे सैफई लेकर गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| इतनी घटना तो आप लोग पूर्व में पढ़ चुके है|

✍️देखें वीडियो✍️

पुलिस के अनुसार बीते चार साल पूर्व आरोपी दीपक चौहान पुत्र मुन्ना निवासी कछियान नगला जैतपुर व नेहा चौहान की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुए थी| जिसकी बाद दोनों को पता चला कि नेहा का मायका व दीपक का घर 5 किलो मीटर के दायरे में है, तो दोनों की बात मोबाइल व व्हाटसअप पर होनें लगी| दीपक नें ही नेकपुर चौरासी में नेहा को मकान किराये पर दिलवाया था| जिसके बाद कई बार दोनों की मुलाकात हुई| पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक नेहा से अपने साथ रहनें का दबाब बना रहा था| लेकिन नेहा आरोपी दीपक के साथ रहनें को तैयार नही थी| 6 सितम्बर को नेहा पर दीपक नें दबाब बनाया तो नेहा दवा लेनें का बहाना बनाकर घर से निकली और सीधा आरोपी के घर पर पंहुच गयी और उसने दीपक से साथ रहने को मना कर दिया| लेकिन दीपक लगातार नेहा साथ रहने का दबाब बना रहा था| नेहा नें झुब्ध होकर दीपक के घर से लगभग 800 मीटर दूर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे नेहा बुरी तरह जल गयी, पकड़े भी जल गये| आरोपी दीपक नें अपनें कपड़े नेहा को पहना दिये| वह कपड़े पहनकर नेहा खुद स्कूटी चलाकर दरियाबगंज अस्पताल पंहुची| आरोपी दीपक नें अपने परिजन से कपड़े मंगवाये और मौके से खिसक गया| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है