फायरिंग के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)पुरानी रंजिश को लेकर पिछले दिनों थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने और जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी, जिसमें सलमान घायल हो गया था। शुक्रवार रात अपराधों की धरपकड़ को पुलिस अभियान चला रही थी।तभी पुलिस गौरसपुर फायरिंग में मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए आरोपियों को लेकर गौसपुर गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार इसी दौरान मुख्य आरोपी मान ने पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया, जिसके बाद मान भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गया। और छुपाये गये तमंचे से फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गोली मान के पैर में लगी।
घायल आरोपी को उपचार के लिए कमालगंज सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायल मान एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।