फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फल विक्रेता की जेब काटकर लगभग 10 हजार की नकदी साफ कर दी गयी| टप्पेबाज काम को अंजाम देकर फरार हो गया| पुलिस शिकायत मिलने पर जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला फिदाई खां निवासी मो. रमजान ने बताया कि उसकी घुमना सुभाष गेट में फल की दुकान है| बुधवार को वह ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| उसी दौरान सधबांडा से संदिग्ध ई-रिक्शा पर बैठा और घुमना पर उतर गया, ई-रिक्शा के पीछे चल रही बाइक से वह फरार हो गया | जानकारी होनें पर रमजान नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता नें बताया कि जाँच की जा रही है| 


फल विक्रेता की जेब काटकर 10 हजार साफ



