फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद में दो युवाओं नें सफलता का इतिहास रच दिया है| दोनों युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा को पास कर जिले का आम रोशन किया है|
राजेपुर के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी पूर्व सैनिक रामवीर सिंह के 31 वर्षीय पुत्र अखिलेश राठौर ने यूपीएससी में 331 रैक हासिल की| जिससे उनके परिजनों में खुशी की लहर है| अखिलेश वर्तमान में जीएचटी इंस्पेक्टर के पद पर लखनऊ में तैंनात थे| लेकिन उन्होनें नौकरी से समय निकालते हुए यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली| माँ उर्मिला गृहणी है| बहन निशा भी यूपीएससी की तैयारी कर रही है| छोटा भाई अजय हाईकोर्ट लखनऊ में अधिवक्ता हैं| वहीं कायमगंज के ग्राम नरैनामऊ में भी सफलता के ढोल बजे| बरेली में तैंनात आईपीएस अखिलेश चन्द्र सक्सेना की पुत्री देवांशी ने यूपीएसकी की परीक्षा में 124 वीं रैंक हासिल की| अखिलेश चन्द्र नरैनामऊ के मूल निवासी हैं| 



