फर्जी मतदान पर ऐतराज करने वाले एजेंट को मारपीट कर घायल किया

फर्रुखाबादः थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान में कांग्रेस के प्रत्याशी रामसेवक यादव के पोलिंग एजेंट को मारपीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया।  मारपीट की सूचना पुलिस को दी गयी है।

बीते दिन हुए मतदान में ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी राघवेन्द्र पुत्र अहिवरन सिंह पोलिंग एजेंट था। मतदान के दौरान पंकज सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह ठाकुर भाजपा के पक्ष में फर्जी वोट डाल रहे थे। राघवेन्द्र ने फर्जी वोट डालने से मना किया था।

इसी रंजिश में आज सब्जी लेने गये एजेंट राघवेन्द्र को दरियायगंज मंदिर के पास पंकज सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह ने लाठीडन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। राघवेन्द्र के नाक पर भयंकर घाव है। जहानगंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी है। मौके पर एसओ जहानगंज मौके पहुंच गये।