फब्तियां कसने पर युवक को पीटपीट कर किया मरणासन्न

FARRUKHABAD : अपने ही परिवार की एक महिला के साथ आंखें लड़ाने के चक्कर में शुक्रवार प्रातः एक युवक को पीटपीट कर मरणासन्न कर दिया गया। घायल अवस्था में युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।yuvak

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीमरपुर अमेठी कोहना निवासी रामवीर पुत्र सतीशचन्द्र बाथम को परिवार के ही कुछ लोगों ने जमकर लात घूसों व डन्डों से पिटायी कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पर आरोप है कि वह परिवार की ही एक महिला के साथ गलत नियत रखता है। घायल युवक ने परिवार के ही भंवरपाल बाथम, राजू, दाताराम, जयवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]