प्रांतीय कोषाध्यक्ष मज़हर मोहम्मद खां का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा फर्रुखाबाद द्वारा प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री मज़हर मोहम्मद खां के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षक पदाधिकारियों व शिक्षकों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 22, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को चित्रकूट स्थित फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ था। अधिवेशन के उपरांत रामनिवास महाविद्यालय, चित्रकूट राजेपुर में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराया गया। इसमें महाराजगंज से श्री संजय मणि त्रिपाठी 202 मत पाकर प्रांतीय अध्यक्ष तथा बाराबंकी से श्री अरुणेन्द्र वर्मा 348 मत पाकर प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए। फर्रुखाबाद जनपद से मज़हर मोहम्मद खां ने 281 मत प्राप्त कर प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री मज़हर मोहम्मद खां ने मुख्यमंत्री द्वारा लागू कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि चल-अचल संपत्ति विवरण संबंधी विषय पर बीएसए से वार्ता हो चुकी है तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री नीरज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।