प्रसब के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगा हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल में प्रसब के बाद महिला की मौत होनें से परिजन आक्रोशित हो गये| परिजनों नें गलत इंजेक्शन लगने से मौत होनें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रामनगर कुटरा कर्बला निवासी गोविन्द ने बीते रविवार शाम अपनी 26 वर्षीय पत्नी हर्षिता को आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार महिला का प्रसब ऑपरेशन से हुआ । डॉ.स्मिता शाक्य ने ऑपरेशन किया उसके बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया था और माँ-बेटा दोनों स्वास्थ्य थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे प्रसूता हर्षिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर जब परिजनों ने चिकित्सक बुलाने को कहा तो अस्पताल कर्मियों ने टाल-मटोल कर दी मात्र पानी पिलाने की बात कही। हर्षिता की हालत बिगड़ती चली गयी| आरोप लगाया कि स्टाफ द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी| हर्षिता की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया व गुस्साये स्वजनों नें अस्पताल में हंगामा कर दिया । हर्षिता की शादी को केबल एक साल हुआ था। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची व थाना कादरीगेट पुलिस मौके परे पंहुची और पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम पैनल से हुआ| मामले में पुलिस जाँच कर रही है| कार्यवाहक थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|