प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह को एसडीएम सदर का चार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है| देररात डीएम के तबादले के बाद एसडीएम सदर की जगह भी नई तैंनाती की गयी| अभी कई और अधिकारी तबादले की लाइन में हैं|
दरअसल जनपद में तैनात प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है| पूर्व में इस पद पर एसडीएम रजनी कान्त की तैनाती थी| शुक्रवार को युवा अधिकारी महेंद्र सिंह नें अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया| उस समय रजनीकान्त भी मौके पर मौजूद रहे|