प्रधान के पुत्रो ने विधालय की बाबर्ची को पीटा

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) प्रधान के पुत्रो ने विधालय की रसोईया को अपने घर पर जमकर पीट दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| रसोईया की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के दो पुत्रो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली|

थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी जूनियर स्कूल की रसोईया प्रीती वर्मा पत्नी रामपाल वर्मा ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि प्रधान अजय कुमार के पुत्र बजरंगी ने सुबह उसे फोन कर अपने घर बुलाया| जंहा उन्होंने गाली -गलौज करने लगे| मना करने पर जमकर मारपीट कर दी| रसोईया ने बताया की बजरंगी व उसके भाई रंजीत ने उसे घर के भीतर जमकर पीटा| जिससे उनके गम्भीर चोटे आयी|

सूत्रों की माने तो महिला को प्रधान के पुत्रो ने घर के कमरे में बंद करके पीटा | लेकिन दबंगो के भय के कारण महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में इसका जिक्र नही किया| पुलिस ने घटना में प्रधान के पुत्रो बजरंगी व रंजीत के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है|