लखनऊ:लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतम जिलों में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके परिणामस्वरूप आम जनमानस में राहत ही सांस ली|

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश की राजधानी समेत आसपास के जिलों में एक से तीन मई तक हल्की बारिश व झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं।जिसके मौसम विगत दिनों की तुलना में ठंडा रहने का अनुमान है|
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक से तीन मई के बीच गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। साथ ही कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। चार मई से प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा और तपिश और लू लोगों से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
प्रदेश में बूंदाबांदी से तापमान में आई छह डिग्री की गिरावट,जाने मौसम पूर्वानुमान

