प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज,रूठे मेघ फिर होगे मेहरबान 

लखनऊ:लखनऊ और उत्तर प्रदेश के आस-पास के जिलों में मौसम विभाग ने पुनः बारिश और रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर,महोबा,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ, गाजियाबाद,हापुड़, गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद,,झांसी,ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की है| साथ ही प्रदेशवासियों को बारिश के इस मौसम में साबधान रहने की अपील भी की है|
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि तीन-चार दिन बाद अच्छी वर्षा के आसार हैं। तापमान में अधिक बदलाव अभी देखने को नहीं मिलेगा।