फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सैनिक के पुत्र को दबंगों नें लाठी-डंडो व ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर लहुलुहान दिया| दबंग हंगामा व गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये |
थाना कादरी गेट के मोहल्ला डिग्गी ताल निवासी पूर्व सैनिक का पुत्र अपने दोस्त के साथ बाइक से आवास विकास की तरफ आ रहा था| उसी दौरान लोहिया प्रतिमा के निकट दबंगों नें पूर्व सैनिक के पुत्र को पकड़ लिया और गले में पड़ी माला पड़कर उसे खीचा, जिससे वह बुलेट से नीचे गिर गया| जिसके बाद उसे सरे-राह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया| उसने एक दर्जी की दुकान में घुसकर खुद की जान बचायी| सभी दबंग लाठी-डंडो से लैस थे | उसमे से कुछ हमलावरों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है| सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| मारपीट में पूर्व सैनिक के पुत्र का सिर फट गया | मामला वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है| चौकी इंचार्ज आवास विकास अनिल कुमार नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|
पूर्व सैनिक के पुत्र को दबंगों नें दौड़ा-दौड़ा का पीटा, किया लहूलुहान



