फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोरी को राह चलते अगवा करनें का मुकदमा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व हिस्ट्रीशीटर उदयपाल यादव पर दर्ज किया है|उदय पाल की तलाश में मैनपुरी पुलिस नें उसके ठिकानों पर दबिश दी|
दरअसल जनपद मैनपुरी के भोगाँव के मोहल्ला पथरिया निवासी मंगलम मिश्रा नें बीते मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था कि मंगलवार को सुबह लगभग 6:15 बजे उसकी छोटी बहन को अगवा कर
लिया गया| रिपोर्ट में फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व हिस्ट्रीशीटर उदयपाल यादव व उसके दो साथियों को नामजद किया गया| जिसमे कहा कि आरोपी स्कार्पियो से आये और कोचिंग जा रही किशोरी का अपहरण कर ले गये| मुकदमा दर्ज होनें के बाद मैंनपुरी पुलिस नें कंपिल व ग्राम कमलाईपुर में उसके ठिकानों पर दबिश दी| लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे|
पूर्व चेयरमैंन पर दर्ज है दो दर्जन मुकदमें
उदयपाल यादव पर सपा सरकार में अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के खास सिपहसालारों में गिना जाता था| लिहाजा सरकार की हनक के दम पर उदयपाल नें अपना खेल बनाया| उदयपाल यादव पर फर्रुखाबाद के साथ आस-पास के जनपदों में लगभग दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं|
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के ठिकानों पर पुलिस की दबिश



