पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास ने बसपा छोड़ी!, वीर सिंह और राजाराम बसपा प्रत्याशी

akhilesh dasडेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री व बसपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश दास ने सोमवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता व अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा का उनका कार्यकाल इसी 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। बताते चलें, बसपा के सबसे ज्यादा छह सदस्यों का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

पार्टी वर्तमान में सिर्फ दो प्रत्याशियों को ही जिता सकती है। चर्चा है कि दास लगातार दूसरी बार बसपा से राज्यसभा का टिकट चाहते थे, लेकिन बसपा ने वीर सिंह और राजाराम को प्रत्याशी घोषित किया है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]