पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित दो पर गैंग रेप का मुकदमा

फर्रुखाबाद: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पुत्र सहित दो पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी दलित महिला ने न्यायालय में याचिका दाखिल की| जिसमे कोर्ट ने शहर कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये| जिसमे कहा गया है कि बीते 6 दिसम्बर 2018 को महिला अपनी सास के साथ दवा लेने के लिए जा रही थी| उसी समय आरोपी जीतू कटियार पुत्र अनूप कटियार निवासी नरायनपुर ने अपने नलकूप के निकट उसे दबोच लिया उसके साथ में अजय कटियार पुत्र राजेन्द्र नाथ कटियार भी थे|
आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर जातिसूचक गालियाँ दी और दुष्कर्म किया| उसी दौरान महिला की सास व एक और ग्रामीण मौके पर आ गया जिसके बाद आरोपी फरार ओ गये| 7 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक को सूचना दी| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| महिला का कहना है कि उसने लोहिया में अपना मेडिकल भी कराया|पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 323, 376 डी, 504 व 506 आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
पुरानी खुन्नस में दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा
अजय कटियार ने बताया कि जिस महिला ने आरोप लगाया है उसके पति पर उन्होंने बीते कुछ महीने पहले एक विवाद के चलते बीते 9 नबम्वर 2018 को मुकदमा धारा 452,323,504 व 506 दर्ज कराया था|जिसमे महिला का पति जेल चला गया था| जेल से आने के बाद उसने अपनी पत्नी का इस्तेमाल कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया| जिस समय की घटना दिखाई गयी उस समय वह अपने बिल्हौर स्थित पेट्रोप पम्प पर थे| जिसके कई प्रमाण है| फ़िलहाल पुलिस की जाँच में सब दूध का दूध और पानी का पानी होगा|