टीम अन्ना ने किया “लुइस” की जमानत जब्त कराने का आह्वान

फर्रुखाबाद: अन्ना टीम ने आज पल्ला पार्क में जनसभा को समोभित करते हुए कहा की राजनैतिक पार्टियों में कोई भी दूध का धुला नही है| जनता सोच समझकर मतदान करे| उन्होंने कानून मंत्री को घेरते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद को पूरा देश मुसलमान मानता ही कब है| वह तो इवीएम मशीन से निकलकर संसद बने है| अपनी पत्नी को चुनाव में फायदे दिलाने के लिए सलमान ने इस्लाम का सहारा लिया है|

टीम अन्ना के सदस्य संजय सिंह व मनीष सिसोदिया ने केंद्र व राज्य सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि न्यायलय में तो गीता व कुरान की कसमे खिलाई जाती है लेकिन संसद भवन में बैठकर जो नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है वहां इसका कोई नमो निशान नही है जहाँ इन्हें परखा जा सके| संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश के मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय नेता जिन हेलिकाप्टरो पर आते है वह एक घंटे के ७० हजार रूपए किराया लेता है| यह लोग ये बताये की यह पैसा इनके पास कहा से आता है|

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने ने कहा कि मुलायम ने युवाओ को लेपटाप बाटने की बात कही है, मुलायम जनता को यह बतायें की प्रदेश के ज्यादातर गाँव में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली नही तो लेपटाप कैसे चलाएंगे| बसपा सरकार को भी निशाने पर लेकर उनके भ्रष्ट नीतियों के बारे में बताकर कहा कि पहले प्रत्याशी के आगे पीछे देख ले उसके बाद वोट करे|

अन्ना टीम के सदस्य आजमगढ़ से आये पूर्व संसद इलियास अजमी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि फर्रुखाबाद के संसद, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को पूरा देश मुसलमान नही मानता है| वह अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद को जिताने के लिए मुसलमान बने है| उन्होंने मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कही लेकिन मुसलमानों को कोई आरक्षण दे ही नही सकता| उन्होंने जनता व अन्ना समर्थको को सम्भोधित करते हुए कहा कि आप लोग इतना प्रयास करे की कानून मंत्री की पत्नी लुईस की जमानत जप्त हो जाये|

वही टीम अन्ना के सदस्य ने कहा कि जनता बहुत बरसो से ठगी जा रही है व अंत में भी लूट के सिवा कुछ नही मिलता| चपरासी से लेकर प्रधानमंत्री तक सब भ्रष्ट है| उन्होंने भी कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो दल परिवारवाद की राजनीति कर रहे है वह पार्टी नही लूट तंत्र के गैंग है|

इस दौरान फर्रुखाबाद से एडवोकेट लक्ष्मण सिंह, वैद वीरेंद्र कुमार आर्य के अलावा अन्य अन्ना समर्थक मौजूद रहे|