फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त करते रहे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी नगर क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। दोपहर बाद जिले भर में जुमा की नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को सुबह से ही एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरु कर दी थी। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर 12 बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज शुरु हुई।
वहीं सभी सीओ उनके क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ गश्त पर रहे। दोपहर तक जिले में सभी जगह जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय नें पुलिस फोर्स के साथ कमालगंज में फ्लेग मार्च किया|
लोगों से की ये अपील
एसपी आरती सिंह नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांति के साथ मनाया जाए। एसपी ने बताया कि जिलेभर में त्योहारों को देखते हुए पैदल गश्त एवं सतत भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।
पुलिस सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज, जिले भर में हुआ फ्लेगमार्च



