फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले में युवा ही नहीं पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी भी यातायात नियमों का पालन कर नहीं कर रहे हैं। सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस कर्मियों के वाहनों के चालान किये| सोमवार को प्रभारी यातायात निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन गेट पर ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लाइन के अंदर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले वर्दीधारियों के वाहनों की फोटो खींचकर चालान की कार्रवाई शुरू हुई। एक के बाद एक कई चालान होने से पुलिसकर्मियों में ह्ड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसा ही है। चालान होने के बाद भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही वाहन चलाते देखे गए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कानून सबके लिए एक समान हैं। वह चाहे आम नागरिक हो अथवा पुलिस। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिसवाले भी न पहन रहे हेलमेट और न लगा रहे सीट बेल्ट, किया चालान



