फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते शनिवार को नवाबगंज के राम नगर पुठरी में हुए गोली कांड में जहाँ एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी , जबकि युवक की बहन व चाचा को भी गोली लगी जिनका सैफई में इलाज चल रहा है| पुलिस नें बीती देर रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारकर घायल कर दबोच लिया| कुल मिलाकर 5 आरोपी पुलिस के हिरासत में है|
थाना नवाबगंज के ग्राम राम नगर पुठरी निवासी 17 आकाश राजपूत के पिता उमेश चन्द्र राजपूत नें मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे उमेश नें गाँव के ही सतनाम सिंह, सत्यवीर उर्फ शेर सिंह, अनार सिंह पुत्र ओमकार सिंह, अमर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सतनाम सिंह व ओमकार सिंह के खिलाफ खेत पर कब्जे के विवाद में फायरिंग कर उमेश के पुत्र आकाश की हत्या कर पुत्री पलक व भाई महावीर पुत्र रामप्रकाश को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया | बीती रात पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगायीं गयीं| पुलिस ने आरोपी बीती रात नवाबगंज के हददुआ चौराहे के पास पुलिस को तीन बदमाश
असलह लेकर भागते मिले| पुलिस नें उनकी घेराबंदी की| पुलिस के अनुसार हथियारबंद बदमाशों नें पुलिस पर फायरिंग कर दी, जबाबी फायरिंग में रामनगर पुठरी हत्याकांड का आरोपी सत्यवीर उर्फ शेर सिंह के पैर मे गोली लगी| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| इसके साथ ही पुलिस नें अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है|
अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ एक आरोपी को दबोचा है जिसके पैर में गोली लगी है| अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से एक बंदूक व एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए है |अन्य बैधानिक कार्यवाही की जा रही है| 

पुठरी हत्याकांड: हत्यारोपी के पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली



