फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध रूप से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किये गये धार्मिक निर्माण को जिला प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया| मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर पीडब्लूडी की भूमि पर नमामि गंगे घाट के निकट पीडब्लूडी की भूमि पर अबैध रूप से मजार का निर्माण किया जा रहा था| जिसकी सूचना हिन्दूवादी संगठनों को दी गयी| जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, बजरंग दल के अभिषेक शाक्य, दुर्गा बहिनी
की जिला संयोजिका विधि मौके पर पंहुची| जानकारी होनें पर एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्यक्ष, अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अबैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया| पीडब्लूडी एक्सियन
की तरफ से मामले में मुकदमा थाना कादरी गेट में दर्ज कराया गया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं| एसडीएम सदर रजनी कान्त नें बताया कि अबैध रूप से किये गये निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है| अरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी| 







पीडब्लूडी की भूमि पर बना अबैध धर्मिक निर्माण ध्वस्त, मुकदमा दर्ज



