फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) मासूम बालक की खेलते समय पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई रसीदपुर में निवासी बृजेश कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र यांश आंगन में खेल रहा था| उसी दौरान वह पानी के टैंक में गिरकर डूब गया| जिस समय बालक डूबा तो उसकी म रूबी भोजन पका रही थी| जब काफी देर तक बालक रुबी को दिखाई नही दिया तो उसने तलाश की तो यांश टैंक में मुंह के बल उतरा रहा था| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|



