फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर मजिस्ट्रेट नें पांच भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया है| जिससे लोगों में खलबली मची है|
नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें शहर ने मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी मनोज यादव जिन्होंने किरन व दीपक सिनेमा के अंतर्गत आवासीय भवन निर्माण, योगेन्द्र भल्ला निवासी नवाब न्यामत खां नें मोहल्ले में ही ले-आउट मानचित्र निरस्त कर प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें का आदेश , धीरज मल्होत्रा पुत्र नबल नारायण निवासी नेहरु रोड़ नें मानचित्र के विपरीत अनधिकृत निर्माण, शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी तलैया लेंन फतेहगढ़ को आवासीय मानचित्र के विपरीत सैटबैक पर किये गये अनधिकृत निर्माण व बेसमेंट निर्माण, हाजी अकरम निवासी नख्खास गली को भी नोटिस दिया गया है| अकरम नें मानचित्र के विपरीत होटल का निर्माण कराया है|
नगर मजिस्ट्रेट नें बताया की उन्होंने न्यायालय के द्वारा आदेश पांच के खिलाफ ध्वस्तीकरण के किये है|
पांच भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस




