पांचाल घाट पुल पर बड़े वाहनों का आवगमन बंद, लगाये बैरियर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी के आदेश के चलते पांचाल घाट पुल सोमवार को बंद कर दिया गया| जिससे बड़े वाहनों का प्रवेश पुल पर बंद कर दिया गया| जबकि छोटे वाहनों को जानें की अनुमति दी गयी है|

दरअसल जर्जर हो चुके पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग का कार्य विगत कई महीनों से प्रतिक्षारत है| लिहाजा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 2 मार्च से 31 मार्च तक पुल रिपेयरिंग के लिए बड़े वाहनों की आवगमन पर रोंक लगा दी थी| लिहाजा डीएम के आदेश के चलते पुल से बड़े वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंद लगा दिया गया| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें पुलिस की मदद से पुल के दोनो तरफ बैरियर लगा दिये| एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने बताया की लगभग 60 बसे शाहजहाँपुर, बरेली, हरदोई, बदायूं की बसे पांचाल घाट पुल के निकट अस्थाई बस अड्डे पर खड़ी करने की व्यवस्था की गयी है| रोडबेज के चार कर्मियों की डियूटी भी लगायी गयी है|