पहलगाम नरसंहार मामले में कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार देनें के मामले में कैंडिल मार्च निकाल मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गयी|
भारत विकास परिषद व फर्रुखाबाद फोटो क्लब ने एकत्रित होकर सामूहिक एक जुटता के साथ तीखा विरोध प्रदर्शित किया| जिसमें मारे गए निर्दोषों के लिए मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| जिसमें अमित राठौर, मुकेश शुक्ला, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, सोनू शुक्ला , भरत सिंह ,नन्द किशोर अनुराग पान्डेय,आलोक शाक्य, आलोक प्रजापति, कमलेंद्र कुशवाहा, दलपत सिंह राठौड़, नरेंद्र पाल सिंह, राजीव कनौजिया, प्रफुल्ल अग्रवाल, अनुपम पुरवार, आलोक राय जादा, केके पाठक, संजय गर्ग, अभिषेक त्रिवेदी, अनुज चौहान व अनीता पाठक रहे|