लखनऊ: प्रदेश एक बार फिर भीषण सर्दी और कोहरे के कहर से ठिठुर उठा, 31 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा|मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट और कोहरे की वृद्धि का अनुमान लगाया है।31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिसके चलते 1 फरवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है, 30 जनवरी की रात से एक नया विभोभ पहाड़ों पर आएगा। जिसे जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक एक बार फिर तेज बारिश के साथ बर्फबारी होगी।इसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा|एक बार फिर 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है|
,

