फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ई-रिक्शा सबार आशा व उसकी माँ को टक्कर मारकर घायल करनें के मामले में पुलिस नें पपियापुर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की तहकीकात कार रही है |
थाना कादरी गेट के सेन्ट्रल जेल नरायनपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी सनीदेव सिंह ने बताया कि वह आशा के पद पर कार्यरत हैं | लक्ष्मी देवी ननें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि 25 जनवरी 2025 को श्याम नगर सरकारी टीकाकरण करके शाम लगभग 6:10 बजे माँ बसुधा देवी के साथ ई-रिक्शा ने वापस घर लौट रही थी| सातनपुर आलू मंडी के सामनें शराब ठेके के पास पंहुचे तो बाइक से सबार होकर आये युवक नें तेजी से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी| जिससे ई-रिक्शा पलट गया| ई-रिक्शा पलटने से माँ-बेटी घायल हो गयी| टक्कर मारनें वाले नें अपना नाम पपियापुर प्रधान अजय कुमार उर्फ नटिया बताया| मुकदमें की विवेचना आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार को दी गयी है|
पपियापुर प्रधान के खिलाफ एफआईआर



