फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली से वृंदावन तक चल रही “सनातन हिंदू एकता पद यात्रा” में अब फर्रूखाबाद का गौरव भी जुड़ गया है। दूर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने इस ऐतिहासिक यात्रा में हिस्सा लिया और यात्रा का नेतृत्व कर रहे बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पलवल में भव्य स्वागत किया। महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि सनातन धर्म के उत्थान और राष्ट्रीय एकता का संदेश है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य है — गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराना, ब्रजधाम क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त कराना, माँ यमुना को स्वच्छ बनाना, भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करना महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धर्म, संस्कृति और गौ-संरक्षण के लिए आगे आएँ और सनातन परंपरा की रक्षा में योगदान दें। पद यात्रा में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत और आरती कर यात्रियों का अभिनंदन किया जा रहा है। यात्रा का अंतिम पड़ाव वृंदावन में होगा, जहाँ विशाल संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
पद यात्रा में धीरेन्द्र शास्त्री के साथ शामिल हुए महंत ईश्वर दास महाराज



