फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाइक से पत्नी के साथ जा रहे युवक को दबंगों नें पीट दिया| मामले में लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है|
थाना कादरी गेट के ग्राम अर्जुन नगला निवासी अभिनेद्र अपनी पत्नी रूचि के साथ बाइक से जलालाबाद शादी समारोह में जा रहे थे| थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर के निकट तीन बाइकों पर सबार 6 लोगों नें दम्पति को रोंक लिया| आरोपी बाइक सबार अभिनेंद्र के साथ मारपीट करनें लगे| अभिनेंद्र ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस को लूट आदि की जानकारी मिली| सूचना पर सीओ अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस नें दो को दबिश देकर हिरासत में भी लिया| पुलिस को बाइक भी मिली| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया की मारपीट की घटना हुई है| लूट का कोई मामला नही है| ना ही लूट की कोई सूचना मिली| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी | 





