फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पत्नी के विरोध में युवक नें ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्रापहाड़पुर निवासी 25 वर्षीय सुल्तान पुत्र राजपाल ने हथियापुर रेलवे क्रासिग पर बीती रात 11 बजे मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली| ट्रेन की चपेट में आनें से सुल्ता का सिर कट गया| मृतक के पिता राजपाल ने बताया कि बीते लगभग 7 साल पूर्व सुल्तान का विवाह मेंई कायमगंज निवासी चांदनी के साथ हुआ था| बीते दो साल पूर्व चांदनी सुल्तान को छोड़कर चली गयी| राजपाल नें बताया की पत्नी चांदनी के मायके जानें से गमजदा सुल्तान शराब पीने लगा था| जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है|


पत्नी के वियोग में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान



