फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तीसरे ही दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि बिना हेलमेट लगाए किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके बावजूद अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को भी तेल देते कैमरे में कैद हुये|
एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। अभियान के तीसरे दिन बुधवार को पड़ताल में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया गया। कहीं कोई रोक टोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई। तेल कंपनियों
और परिवहन विभाग की चुप्पी से नियम-कायदे सब धुआं-धुआं है। शहर से लेकर देहात तक के पंप डीलरों के अनुसार कुछ दिन तक सख्ती की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जाते हैं और जबरन तेल लेने का दबाव बनाते हैं। नोकझोंक से बचने के लिए पंपकर्मी भी तेल दे देते हैं। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं तो तेल नहीं के बोर्ड लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित है, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
दो दिनों में 66 बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का चालान
बीते दो दिन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने आये 66 के चालान किये| इसके बाद भी नियम को लेकर उदासीनता तब है जब सीधे सीएम योगी के निर्देश है कि नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन कराया जाये| ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल देनें वालो के खिलाफ भी कार्यवाही की व्यवस्था है| यदि कोई मना करनें के बाद भी पकड़ा गया तो पेट्रोल पम्प मालिक के खिलाफ कार्यवाही होगी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है| बिना हेलमेट पेट्रोल भराने वाले बाइक सबारों पर नजर है| 
नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान! ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’



