निष्क्रिय व अनुशासनहीन पदाधिकारियों का हटना तय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा जिला संगठन की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे निष्क्रिय व अनुशासनहीन पदाधिकारियों को हटानें पर विचार किया गया|
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अनुशासन में रहकर ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, कुछ लोग हैं जिनका काम ही है अनुशासन हीनता करना वो खुद भी काम करते नहीं व जो कर रहा है उसे करने भी नहीं देते इसलिए अब ये तय हो चुका है निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारी संगठन में किसी भी कीमत पर नहीं रहेंगे।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि हर पदाधिकारी अपने बूथ की कमेटी का खुद जिम्मेदार है, और सभी पदाधिकारी निर्धारित अवधि में अपने-अपने बूथ की कमेटी बनाकर जिला कार्यालय को सौंप दें।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि लड़ाई बड़ी है और बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए संघर्ष भी बड़ा करना पड़ेगा। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पदाधिकारी पद लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी भी समझें, संघर्षशील और मिशनरी लोग ही संगठन में काम कर पाते हैं। सच्चिदानंद लोधी और रामवीर सिंह राजपूत को सपा की सदस्यता दिलायी गयी|
सर्वेश अंबेडकर, शिराजुल आफाक मुन्ना, रामशरन कठेरिया, नरेन्द्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, राधेश्याम सविता, केके यादव, आलोक यादव, शिवशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, साजिद अली खान, इजहार खां आदि ने विचार रखे| बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया| मनोज यादव, पवन गौतम, धीरज मिश्रा, नीलम सिंह चौहान, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य, रमेश चन्द्र कठेरिया, विनीत परमार, निजाम अंसारी, विमल प्रताप सिंह, जितेन्द्र यादव, सन्तोषा यादव, अरविंद पाल, संदीप यादव, अरविंद यादव, ब्रजेश यादव, अंकुर शाक्य, अमित कठेरिया, समरदीप चौहान आदि रहे |