फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग दो सप्ताह से नाला चोक होनें से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है | जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है| 30 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, लिहाजा लोगों ने नाला सफाई की मांग नगर पालिका से की है|
शहर के अंगूरीबाग के आगे मोर वाली बगिया के सामने नाला निकला है| नाला का पानी सड़क के नीचे से नाला बनाकर निकाला गया है| जो आगे जाकर बड़े नाले में मिलता है| लिहाजा सड़क के नीचे नाला पूरी तरह से चोक हो गया है| जिससे लगभग दो सप्ताह से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है| कई बार शिकायत के बादनगर पालिका के सफाई कर्मी मौके पर आकर नाले को साफ करनें का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी| जिससे स्थानीय लोगों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है| गंदा पानी जमा होनें से मच्छरों की समस्या भी बढ़ गयी है| स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं| लेकिन सड़क पर नाले का पानी होनें से उन्हें मन्दिर जानें में समस्या होगी| पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नें बताया कि नाले को जल्द से जल्द साफ कराकर व्यवस्था ठीक की जायेगी|
नाला चोक होने से सड़क पर वह रहा पानी, राहगीरों के लिए मुश्किल



