नायब तहसीलदार नें बाढ ग्रस्त गांवों का जाना हाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान पर वह रहीं हैं, लिहाजा गंगा के तटवर्ती गाँव भी चपेट में आ गये हैं| बाढ को देखते हुए नायब तहसीलदार नें राजस्व टीम के साथ दौरा किया और ग्रामीण के हाल-चाल लिये|
शुक्रवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार मनीष वर्मा के साथ कानून-गो अजीत द्विवेदी विकास खंड कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला, खेम रेंगाई व चाचूपुर गाँव में पंहुचे| जहाँ बाढ़ के चलते गंगा तेजी से कटान कर रहीं हैं| नायब तहसीलदार नें बाढ़ प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों के साथ वार्ता की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना| उन्होंने कहा कि शासन बाढ प्रभावित गांवों की हर सम्भव मदद कर रहा है| लिहाजा घबराने की जरूरत नही है| जिला प्रशासन उनके साथ है| इस दौरान लेखपाल अवनीश मिश्रा, अमित प्रताप सिंह, रिषभ चौधरी आदि राजस्व निरीक्षक रहे |