नाबालिक बहनों के सरेराह छेड़छाड़ में दो सगे भाई गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) स्कूल जा रही साइकिल सबार सगी बहनों के साथ सरेराह छेड़छाड़ करनें के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना के दो आरोपी सगे भाईयों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों का छेड़खानी का भूत थानें आने के बाद उतर गया|आरोपी पुलिस थानें में अपने गुनाह की माफी मांगते नजर आये|
दरअसल बीते दिन थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी दो बहने साइकिल से स्कूल जा रही थी| बड़ी बहन की उम्र 15 वर्ष व छोटी की 13 वर्ष है| उसी दौरान आरोपियों नें चिलसरा से थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प के निकट बाइक सबार दो युवक आये और साइकिल को खीचकर गिरा दिया और दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकते कर खीचतान करनें लगे| बाद में परिजनों को जानकारी होनें पर थानें में तहरीर दी गयी| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा का दावा है कि उनकी पुलिस से बीते दिन बात हुई लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करनें के मुंड में नही थी, लिहाजा उन्हें थानें जाना पड़ा उसके बाद पुलिस नें मुकदमा लिखा| जबकि पुलिस का दावा है कि मामले में जब पीड़िता की तहरीर आयी उसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस नें मामले में जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज समधन निवासी जीशान व निहाल पुत्र फैयाज को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष तरुण कुमार नें आरोपियों का एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमे दोनों आरोपी माफी मांगते नजर आ रहे हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|